छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ रायपुर की प्रांतीय आव्हान पर लंबित ओचित्य पूर्ण 07 मांगों को लेकर 2 अगस्त से पुनः अनिश्चितकालीन हड़ताल।

गजानंद कश्यप

देवभोग :- छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ रायपुर की प्रांतीय आव्हान पर लंबित ओचित्य पूर्ण 07 मांगों को लेकर दिनांक 02.08 2023 से पुनः अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने वाली है छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष मूलचंद शर्मा, संभागीय अध्यक्ष रायपुर संतोष सामंत राय के निर्देशानुसार गरियाबंद जिला के वन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डोमार सिंह कश्यप, जिला सचिव दिनेशचंद्र पात्र और जिले एवं प्रदेश के समस्त वन कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाएंगे। छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के सात मांगे प्रमुख रूप से लंबित है, जो इस प्रकार से है। वनरक्षक के वेतनमान 2750/- से 3050/- का विभागीय भर्ती नियम में 2003 से प्रावधान किया जावे। संघ द्वारा प्रस्तावित वेतनमान का लाभ दिया जावे। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज कार्यालय द्वारा संघ 180 पदों को संविदा से भरे जाने के संबंध में। सेटअप पुनरीक्षण किया जाए, छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के पश्चात आज दिनांक तक सेटअप पुनरीक्षण नहीं किया गया है। समय मान वेतनमान भर्ती दिनांक से देने के संबंध में। वनपाल प्रशिक्षण के संबंध में। दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जावे।

जिला सचिव दिनेश चंद्र पात्र ने कहा- जिस प्रकार से पिछले हड़ताल में आश्वासन देने के बावजूद हमारी मांगों को अनदेखा क्या गया है, इसी वजह से हम पुनः प्रदेश अध्यक्ष के आव्हान पर 2 अगस्त से वन कर्मचारियों के अधिकारों के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का विचार बना लिया है।

*क्या कहते है जिलाअध्यक्ष डोमार सिंह कश्यप-* जब तक मांगें पूरी नहीं तब तक संघर्ष रहेगा जारी।