भाजपा प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कहा कि वर्तमान खेती-किसानी का है।

गरियाबंद :- खेती-किसानी के लिए कृषकों को पैसे की आवश्यकता है लेकिन अभी भी प्रदेश भर के लाखों किसानों को खरीफ फसल की बकाया राशि प्राप्त नहीं हुई है। अब इस बात को कृषि सचिव भी स्वीकार कर रही है। प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर ध्यान न देकर, किसानों को उनका भुगतान करने के बजाय भूपेश बघेल और कांग्रेस के नेतागण आपसी वर्चस्व की लड़ाई में उलझे हुए हैं ।