शासकीय हाई स्कूल गिरसूल में छात्र-छात्राओं को मिष्ठान, पुस्तक एवं गणवेश वितरण कर मनाया शाला प्रवेश उत्सव।

गजानंद कश्यप

देवभाेग :- शासकीय हाई स्कूल गिरसूल में शाला प्रवेशोत्सव मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुवात अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन व छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना गायन कर की गई, तत्पश्चात अतिथियों द्वारा आशीर्वचन एवम् विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर, तिलक लगाकर, व पुस्तक वितरण कर शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम की समापन की गई।