
मेरठ :- हिन्दी साहित्य अकादमी के तत्वाधान में 2 जुलाई को एक कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह मेरठ में आयोजित किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष सौरभ जैन सुमन जी ने बताया कि पूरे देश भर से काव्य जगत की 21 ऐसी प्रतिभाओं को चुना गया है जो काव्य क्षेत्र में अच्छा कर रहे हैं और जिनको मंच से सभी सुनना चाहते हैं।

उनको मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आगामी 2 जुलाई को देश की सर्वाधिक लोकप्रिय अंतर्राष्ट्रीय कवयित्री डॉ अनामिका जैन अंबर के संचालन में, उत्तरप्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर जी और मेरठ जिलाधिकारी दीपक मीणा जी की उपस्थिति में इन आमंत्रित कवियों काव्यपाठ होगा और सम्मानित किए जाएंगे। इसी क्रम में कामां ‘भरतपुर’ निवासी कवि डी के जैन मित्तल “वाह भाई वाह फेम” को भी आमंत्रित किया गया है, जिनको देश के विख्यात कवि, ओज के शिखर डॉ हरिओम पंवार जी स्वयं “मयराष्ट्र नवरत्न काव्य सम्मान” से अलंकृत करेंगे। कवि डी के जैन मित्तल ने संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि सौरभ जैन सुमन, कोषाध्यक्ष डॉ प्रतीक गुप्ता, महासचिव उमंग गोयल, मेरठ संभाग अध्यक्ष मनमोहन भल्ला जी का आभार प्रकट किया है।
