मगरलोड :- कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की पूजा अर्चना से की गई साथ ही बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तक एवम गणवेश का वितरण किया गया। एवम विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों का नवीनीकरण किया गया। अध्यक्ष ने बच्चों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करते हुए नियमित विद्यालय आने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में देवनारायण अध्यक्ष, झड़ी राम शिक्षाविद सदस्यगण धनेश्ववरी, रामेश्वरी, प्रेमिन , सावित्री, तुकाराम, नीरेंद्र, युकेश साहू प्रधान पाठक एवम बच्चे उपस्तिथ रहे। कार्यक्रम का संचालन नोमेश साहू शिक्षक ने किया।
