बेलबहरा में शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम सम्पन्न।

सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़ :-  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलबहरा में शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम
विधायक गुलाब कमरो, एम.सी.बी. कलेक्टर नरेन्द्र कुमार दुग्गा, जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा,प्राचार्य,शिक्षकों एवं छात्रों सहित मनाया गया। सर्व प्रथम मां सरस्वती के छाया चित्र पर पुष्प अर्पण कर एवं दीप प्रज्जवलित कर राजगीत के साथ इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 26 जून 2023 से प्रारंभ होने वाले इस शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को तिलक रोली लगाकर,पुष्प गुच्छ देकर,गणवेश, पुस्तक प्रदान कर शाला में प्रवेश कराया गया।

कलेक्टर नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने कहा कि सभी बच्चों को प्रतिदिन स्कूल आना चाहिए और शिक्षा ग्रहण करना चाहिए एवं इस नए जिले में कोई भी बच्चा अप्रवेशी न हो।हम सब को मिलकर शाला त्यागी बच्चों को स्कूल जाने के लिए भरपूर कोशिश करना है।आज हमारे जिले के 34 से 35 प्रतिशत बच्चे जो शाला त्यागी हैं उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित कर जीरो प्रतिशत तक लाना है इस नए सत्र में हम सबके प्रयास से 100 प्रतिशत रिजेल्ट का लक्ष्य पूर्ण होगा तथा जिन छात्र-छात्राओं को भविष्य में अपने कैरियर को लेकर परेशानी थी।

उस परेशानी को दूर करते हुए जिलें में मार्गदर्शन कोचिंग सेंटर की भी शुरुवात की गई है, जिन छात्रों को जेईई,नीट,पीएससी, पटवारी की तैयारी करना चाहते हैं वे निःशुल्क इस सेंटर में जाकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकतें हैं।इसी कड़ी में विधायक के द्वारा “स्कूल आ पढ़े बर जिनगी ला गढ़े बर'” के वाक्यों से सम्बोधित करते हुए कहा गया कि छात्रों को नियमित रुप से विद्यालय आना चाहिए।आज शाासन के द्वारा छात्रों को पुस्तक, गणवेश, साईकिल, बैग, कम्प्यूटर लैब सभी प्रकार की सुविधा मुहैया कराई जा रही है, इन सब का उपयोग करते हुए आप अपने जीवन को उच्च से उच्च स्तर तक ले जा सकते है और अपने सपने को साकार कर सकते है जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा द्वारा नव प्रवेशी छात्रों को माला पहनाकर स्वागत किया गया।

मिश्रा के द्वारा छात्र – छात्राओं को शुभकामना देते हुए लक्ष्य बनाकर पढ़ने, नियमित रुप से विद्यालय आने और अपने शिक्षक, माता-पिता के प्रति आदर भाव रखने की बात कही।प्राचार्य बलराज पाल द्वारा प्रवेश उत्सव, गुणवत्ता एवं शालेय गतिविधियों की जानकारी दी गई।कार्यक्रम के समापन के पश्चात साईकिल वितरण किया गया।इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तेजभान सिंह सरपंच परमेश्वर सिंह, सदस्य मनीष राजवाड़े,राजू मल्होत्रा सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में व्याख्याता दादूराम राठौर, सुधा शुक्ला, निर्मला अग्रवाल,सुषमा टोप्पो, सुनीता मिश्रा,अश्विनी कुमार दुबे, माया वर्मा,मंजू बघेल, नित्यानंद द्विवेदी, शोभा जायसवाल, जयंत कुमार देवांगन, गोपाल सिंह,नेहा सिंह, सुनीता यादव, माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक सहित शिक्षकगण एवं भृत्य उपस्थित रहे।