राजिम :- शैक्षिक सत्र 2023- 24 के प्रथम दिवस आज प्रदेश भर में शाला प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है इसी तारतम्य में फिंगेश्वर ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला पितईबंद में भी बच्चो को मिठाई खिलाकर एवम् तिलक लगाकर निः शुल्क पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश वितरण अतिथियों के कर कमलों से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे की पूजन अर्चन से किया गया। संस्था के प्रधान पाठक आशा ध्रुव ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विद्यालय में होने वाले गतिविधियों के बारे में जानकारी दी साथ ही बताया कि आज शुरू दिन ही कक्षा पहिली में 11 बच्चो ने प्रवेश लिया।तत्पश्चात शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेश बया ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार की आवश्यकता है सभी बच्चे अपने माता-पिता एवं गुरुजनों का प्रतिदिन पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त करें। ग्राम पंचायत पितईबंद के सरपंच पूनारद बंजारे ने कहा कि शासन की योजना के अनुसार निशुल्क पाठ्य पुस्तक एवं गणवेश वितरण किया जा रहा है सभी पालक एवं शिक्षक बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास करेंगे तो निश्चित ही बच्चो का भविष्य उज्जवल होगा। आभार प्रदर्शन करते हुए विजय कुमार महोबिया शिक्षक ने कहा कि लगातार बच्चों की उपस्थिति के लिए पालक ध्यान देंगे ताकि बच्चे शिक्षा से वंचित न रहे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए संतोष कुमार साहू शिक्षक ने कहा कि विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधि के साथ-साथ संगीत खेलकूद संस्कार इत्यादि के बारे में भी जानकारी दी जाती है ताकि बच्चे सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ सके। आज के कार्यक्रम में विशेष रुप से पूर्व अध्यक्ष राजेश बंजारे, पूर्व सरपंच तुलेश्वरी ध्रुव, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य पूजा सेन, अहिमन बंजारे, सरस्वती देवांगन, राकेश बंजारे, दयालु बंजारे, पालक गण, लक्ष्मी देवांगन, उषा देवांगन, आरती गिलहरें जमुना यादव, साथ ही विद्यालय परिवार के, अराधना नाग शिक्षिका, भारती साहू शिक्षिका, बालकिन सोनवानी सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
