गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद होते हैं भुनी हुई चना।

राजिम :-  सर्दियों के मौसम में खाने का शौक ज्यादा हो जाता है। भुना हुआ चना एक ऐसी चीज है जिसे सर्दियों के मौसम में खूब खाया जाता है। खास बात यह है कि भुना चना सेहत के लिए रामबाण माना जाता है, जिससे शरीर को बहुत फायदे मिलते हैं।

भुने चने के फायदे :- भुने हुए चने में प्रोटीन, नमी, कैल्शियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, ऐसे में इसे हर दिन खाने से शरीर को लाभ मिलता है। खास बात यह है कि अगर आप सुबह के नाश्ते में भुने हुए चने के साथ गुड़ या शहद का भी सेवन करते हैं तो इससे न केवल आपकी सेहत मजबूत होगी, बल्कि आप कई बीमारियों से भी दूर रहेंगे। इसलिए एक स्वस्थ व्यक्ति को 50 से 60 ग्राम भुने चनों का सेवन करना चाहिए।

इम्यूनिटी मजबूत होती है :- भुना हुआ चना खाने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है। क्योंकि भुने चनों में एंटी ऑक्सीडेंट के पर्याप्त गुण पाएं जाते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं, खास तौर पर ठंड के मौसम में इम्यूनिटी को मजबूत रखना बहुत जरूरी होता है। इसलिए भुना चना खाने की सलाह दी जाती है।

वजन कम करने में सहायक :- भुना हुआ चना खाने से वजन कम भी होता है, क्योंकि चने में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर की पाचन क्रिया ठीक रहती है, इसके अलावा चना खाने से शरीर में एनर्जी रहती है, जिससे बार-बार भूखन नहीं लगती है, ऐसे में भुना चना खाने की सलाह दी जाती है।

पेट की समस्याओं से मिलता है छुटकारा :- सर्दियों के मौसम में खाना अक्सर ज्यादा हो जाता है, ऐसे में इस मौसम में पेट से संबंधी समस्याएं भी बढ़ जाती है। अगर आप सर्दियों के मौसम में भुना हुआ चना खाते हैं, तो इससे आपकी पेट से संबंधित समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। क्योंकि यह पाचन क्रिया में फायदेमंद होता है।

ब्लड शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद :- जिन लोगों को ब्लड शुगर की समस्या होती है, उनके लिए भी भुना हुआ चना फायदेमंद होता है। अगर आप भुने हुए चने का सुबह के वक्त सेवन करते हैं तो यह ब्लड शुगर की समस्या वाले मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए ऐसे मरीजों को भुना चना खाने की सलाह दी जाती है।

डायबिटीज के रोगियों के लिए भी फायदेमंद :-भुना हुआ चना खाने से डायबिटीज के रोगियों के लिए भी फायदा होता है। क्योंकि भुना हुआ चना कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) वाले खाद्य पदार्थ सभी डायबिटीज रोगियों के लिए बेहतर हैं। क्योंकि अन्य खाद्य पदार्थों को खाने से ब्लड शुगर लेवल अप डाउन होता है, लेकिन चने का जीआई लेवल केवल 28 होता है, ऐसे में यह डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।

कंट्रोल में रहता है ब्लड शुगर, इम्यूनिटी होगी मजबूत :- रोस्टेड चने खाने से आपका डायजेस्टिव सिस्‍टम मजबूत होगा तो आपकी इम्‍यूनिटी भी स्‍ट्रॉन्‍ग होगी. चने में ढेरों विटामिन्‍स पाए जाते हैं जो आपकी हेल्थ सिस्टम को मजबूत करते हैं. इसके अलावा चना खाने से शरीर में ब्‍लड शुगर का लेवल कंट्रोल में रहता है. डॉक्‍टर्स भी शुगर के मरीजों को चना खाने की सलाह देते हैं।

पुरुषों के लिए फायदेमंद है भुना चना:- चना सबके लिए फायदेमंद होता है. बस एक मुट्ठी भुने चने को सुबह नाश्ते में खाने, साथ ही एक गिलास दूध में शहद डालकर पीने से पुरुषों की शारीरिक क्षमता में वृद्धि होती है. इससे थकान और कमजोरी भी दूर होती है.

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद :- गर्भ के समय औरतों को उल्‍टी की समस्या से होती है. अगर उल्टियां ज्यादा हो रही हों तो उसका प्रभाव बच्‍चे पर भी पड़ता है क्‍योंकि शरीर पर जोर पड़ता है. ऐसी महिला को भुने चने का सत्‍तू पिलाना फायदेमंद होता है. विशेषज्ञों के मुताबिक गर्भवती महिलाओं के लिए भुना चना काफी फायदेमंद है।
भुने चने खाने के नुकसान :- 

  • भुने हुए चनों का अधिक मात्रा में सेवन, अत्यधिक प्यास लगने की समस्या का कारण बन सकता है।
  • कुछ लोगों को भुने चने के सेवन से एलर्जी की समस्या हो सकती हैं। यदि किसी व्यक्ति को भुने चने के सेवन से किसी भी प्रकार की एलर्जी होती हैं, तो वह व्यक्ति भुने चने का सेवन करने से बचें।
  • भुने चने का अधिक मात्रा में सेवन उल्टी, मतली और दस्त जैसी अन्य समस्याओं का कारण बन सकता है। अगर कोई व्यक्ति किसी विशेष प्रकार की दवाओं का सेवन करता है, तो वह व्यक्ति भुने चने का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।