
मैनपुर :- मैनपुर विकासखण्ड के दुरस्थ क्षेत्र अमलीपदर सुखा नदी में पुल निर्माण कार्य किया जा रहा है, पुल निर्माण कार्य से पहले ठेकेदार द्वारा नदी में एप्रोज मार्ग व गोला डालकर अस्थाई रफ्टा का निर्माण किया गया था लेकिन बेहद निम्न स्तर के एप्रोज मार्ग बनाने के कारण पहली ही बारिश मे यह बह गया

और अमलीपदर सहित लगभग 50 ग्रामो के हजारों लोगो के लिए यह एप्रोज मार्ग इन दिनो खतरनाक साबित हो रहा है लगातार इस एप्रोज मार्ग में बडे वाहन ट्रक, टैक्ट्रर, जीप, फंस रहे है जिसके कारण पैदल आना जाना मुश्किल हो गया है क्षेत्र के लोगो ने शासन प्रशासन से मांग किया है

कि पुल निर्माण कार्य होते तक एप्रोज मार्ग का बेहतर निर्माण किया जाये जिससे ग्रामीणों को कोई परेशानी का सामना न करना पडे।
