कुलेश्वरनाथ महादेव का हुआ अलौकिक श्रृंगार l 

राजिम :- रविवार को संगम में स्थित पंचमुखी कुलेश्वर नाथ महादेव का अलौकिक शृंगार किया गया बिल्वपत्र समर्पित किए गए। दूध, दही, गंगाजल, शक्कर, सुगंधित तेल इत्यादि से अभिषेक किया गया। शिवलिंग के पास वेदी पर प्रतिष्ठित मां पार्वती को पुष्प चढ़ाकर शृंगारिक किया गया। बताना होगा कि इस बार श्रावण मास 4 जुलाई से शुरू हो रहा है। जो लगातार 59 दिनों तक चलेगा। पुरुषोत्तम मास मैं पूजा अर्चना तथा धार्मिक अनुष्ठान का कार्यक्रम बहुत ज्यादा होता है। आज सोमवार के चलते शिव का वार होने के कारण विशेष रुप से पूजन आरती प्रतिदिन की भांति किया जाएगा। बड़ी संख्या में भक्तगण सम्मिलित होते हैं। मानसून के दस्तक देने के कारण आज दिन भर वर्षा होती रही जिससे नदी का जलस्तर बढ़ गया अब श्रद्धालु कर लक्ष्मण झूला से होकर सीधे मंदिर पहुंचेंगे। उल्लेखनीय है कि 610 मीटर लंबी लक्ष्मण झूला प्रयाग नगरी की रौनकता बढ़ा दी है। इसके बनने से प्रयाग नगरी में श्रद्धालुओं की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। रविवार को इनका विशेष नजारा देखने को मिलता है। सोमवार शिव का वार होने के कारण शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु का पहुंचते हैं। इस मौके पर कभी हम साहित्यकार संतोष कुमार सोनकर मंडल ने बताया कि शिवजी शीघ्र प्रसन्न होने वाले देव में से हैं। उनकी आराधना करने से वाह मनवांछित मनोकामना को पूर्ण करते हैं बशर्ते पूर्ण श्रद्धा एवं विश्वास बहुत जरूरी है। रविवार को ही मंदिर दर्शन करने पहुंचे गोकुल सेन, बलौदाबाजार के सीमा ध्रुव, सराईपाली के जनक जनक ध्रुव, रायगढ़ तथा कोरबा से पहुंचे श्रद्धालुओं ने महादेव के दर्शन कर बहुत प्रसन्न दिखे। उन्होंने कहा कि त्रिवेणी संगम में साक्षात तीन नदियों का दर्शन हुआ है और महादेव तथा भगवान राजीवलोचन का दर्शन करने के बाद हमारा जीवन धन्य हो गया।