
दंतेवाड़ा :- भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नंदलाल मुड़ामी किरंदुल प्रवास पर थे इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के बाद वे एनएमडीसी द्वारा संचालित अस्पताल पहुंचे। उन्होंने एनएमडीसी हॉस्पिटल में पहुंचकर मरीजों से उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना और उनके परिजनों से मिलकर समस्याओं के बारे में बात की साथ ही ईलाज में आवश्यकता होने पर हर प्रकार की मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों से उन्होंने स्थानी बोली गोंडी में चर्चा कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। भर्ती सभी मरीजों को उन्होंने यह भी सलाह दी कि कई बार गांव में अपना स्थानीय ईलाज करते है और ग्रामीण हॉस्पिटल कई दिनों के बाद पहुंचते हैं तब तक देर हो चुकी होती है, जिसकी वजह से भी छोटी सी बीमारी गंभीर रूप ले लेती है, ईलाज समय से नहीं मिल पाने से दुखद स्थिति निर्मित हो जाती है। इसलिए तबीयत खराब होते ही बिना देरी किए नजदीक के हॉस्पिटल में दिखाए और जरूरत पड़ने पर भर्ती हों।ताकि समय पर इलाज हो सके। इस दौरान मुड़ामी के साथ मंडल अध्यक्ष भाजपा किरंदुल धर्मपाल मिश्रा, RTI प्रकोष्ठ जिला संजोजक मनोज छालीवाल, भाजपा मंडल मंत्री RN त्रिपाठी, महामंत्री मंडल दीनानाथ सिंह, महामंत्री संजू दास महामंत्री मंडल , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष निमाइ पाल, मंडल मंत्री S.B.तिवारी, मोहित दावन, सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
