
आरंग :- रथयात्रा महोत्सव के अंतर्गत पूर्व वर्ष अनुसार इस वर्ष भी जगन्नाथ मंदिर, सेक्टर 06 भिलाई के उत्कल समाज द्वारा धर्म नगरी आरंग के श्री रामभक्तो को विशेष रूप से मंगलपाठ एवम राम जी की स्तुति के लिए आमंत्रण दिया गया है इस वर्ष अधिक संख्या एवं दोगुनी ऊर्जा के साथ श्री रामभक्त आयोजन में शामिल होने जा रहे है ! साथ में आरंग ब्राह्मण समाज के बटुको द्वारा संस्कृत पाठ भी किया जाएगा इस वर्ष यह कार्यक्रम सोमवार 26.06.2023 को संपन्न किया जाएगा आपको बता दे की नगर के श्री राम भक्तों द्वारा लगातार हर मंगलवार को नगर के अलग अलग श्री हनुमान मंदिरों में श्री हनुमान चालीसा, मंगलपाठ तथा श्री राम स्तुति की जाती है।जो अनवरत जारी है। इस आयोजन में रामभक्तों के साथ साथ आसपास के नागरिक गण तथा श्रद्धालुगण भी शामिल होकर पुण्यलाभ अर्जित करते है श्री राम भक्तों द्वारा मंगलपाठ के अतिरिक्त साल भर धार्मिक आयोजन एवं सेवा कार्य भी किया जाता है जिसमें मुख्य रुप से समाज सेवा, रक्तदान, गौ सेवा साथ ही मृत गौ एवं वानरराज का विधि विधान से अंतिम संस्कार भी किया जाता है।
