
फिंगेश्वर :- 24 कल जून बरुला पहुचेंगे। भाजपा द्वारा केंद्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर केंद्र सरकार की उपलब्धियों और राज्य सरकार की नाकामी को गांव गांव तक पहुंचने अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम बरुला- फिंगेश्वर, में किसान चौपाल का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम प्रभारी सुखदेव साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि चौपाल के मुख्य वक्ता प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा होंगे। कार्यक्रम के अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता भगवत हरित करेंगे, विशिष्ठ वक्ता किसान मोर्चा के जिला महामंत्री मनीष हरित होंगे।
