
बसना :- बसना में एक ही दिन प्रदेश के प्रख्यात 3 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में 24 जून को अपनी सेवाएं देंगें। प्रदेश के प्रख्यात शिशु लीवर एवं पेट रोग विशेषज्ञ, वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ, पेट एवं गैस्ट्रो लेप्रोस्कोपिक सर्जन उपलब्ध रहेंगे। डॉ. रिमझिम श्रीवास्तव- शिशु लीवर एवं पेट रोग विशेषज्ञ जो नवजात शिशु एवं बच्चों के समस्त पेट रोगों का उपचार जैसे मल, उल्टी में रक्त, दीर्घकालीन पेट का दर्द / दस्त, सिलिएक रोग, कब्जियत, पेट की सूजन, पीलिया एवं लिवर रोग, पॅक्रियास संबंधित रोग, दूध या खाद्य सामग्री से एलर्जी, बच्चों में कुपोषण और खाने संबंधित विकार, बच्चों में ऊंचाई और वजन में वृद्धि नहीं होना, मोटापे की समस्या का इलाज अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में करेंगे।
डॉ पुष्पेंद्र नायक बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम के सभी विशेषज्ञ शल्य चिकित्सक के सहयोग से लेप्रोस्कोपिक सर्जरी जैसे गॉलब्लैडर में पथरी, अपेंडिक्स, हर्निया, बच्चेदानी संबंधित ऑपरेशन और परफोरेंशन तथा पेट संबंधित सभी ऑपरेशन किए जाएंगे। साथ ही इस शिविर में लेजर पद्धति द्वारा पाइल्स, फिस्टुला, फिसर इत्यादि का बिना चिरफाड बिना टांके द्वारा ऑपरेशन किया जाएगा। डॉक्टर एसएस पाढ़ी वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ जो हृदय संबंधित सभी बिमारीयों का परामर्श जैसे साँस फूलना, हृदय वाल्व में तकलीफ़, उच्च रक्तचाप, सिने में दर्द, हार्ट अटैक, एंजियोग्राफी एवं एंजियोप्लास्टि, बायपास एवं स्टेंट सर्जरी अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में करेंगे।
