
मुडा़गांव(कोरासी)-विकासखंड मुख्यालय से 8 किलोमीटर की दूरी ग्राम गिधनी में गुरुवार को आषाढ़ के माह में ग्रामीण ठण्डाई पर्व शीतला मंदिर माता देवाला में मनाया गया जहां इस ठण्डाई पर्व पर ग्रामीण गांव की सुख शांति एवं माता के प्रकोप से बचने के लिए सभी लोगों को तेल हल्दी मिलाकर ठण्डाई नीम के पत्ती से छिड़काव करते हैं और शीतला मंदिर में माता पहुंचानी का पर्व बड़ी ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ गुरुवार को मनाया गया जिसमें गांव के शीतला मंदिर में माता जससेवा गीत गाते हुए पूरे गली भ्रमण किया गया उसके बाद पूरे गांव वाले शीतला मंदिर परिसर में एकत्र होकर जससेवा गीत में जमकर झूमे ग्रामीण बैगा द्वारा एवं लोगों को नीमपत्ती एवं हल्दी का टण्डाई छिड़काव किया गया इस आयोजन में ग्राम के गणमान्य नागरिक व महिला पुरुष बच्चे एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
