स्काउट गाइड द्वारा जिला स्तर पर योग दिवस मनाया गया l 

राजिम :- राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवनलाल चंद्राकर संसदीय सचिव एवं राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी डी एस चौहान एवं जिला सचिव रोमन साहू के मार्गदर्शन में डी.ओ.सी (स्काउट) आशीष कुमार एवं डी.ओ.सी. (गाइड) सीमा साहू के नेतृत्व में भारत स्काउटस एवं गाइड्स छ ग जिला संघ गरियाबंद द्वारा 9 वी विश्व योग दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर राजिम के स्थानीय विद्यालयों के साथ विश्व योग दिवस जिला मुख्य आयुक्त बैसाखू राम साहू एवं जिला संघ उपाध्यक्ष आशीष शिंदे के आतिथ्य में मनाया गया। जिसमे अतिथियों ने अपने उदबोधन में कहा स्वस्थ जीवन के लिए योग परम आवश्यक हैं।आज के इस दौर में योग ही एक ऐसा माध्यम हैं जिसे हर व्यक्ति अपना कर निरोग रह सकता हैं।योग हमारी प्राचीन विद्या है जो ऋषि मुनियों की देन हैं।योग के प्रथम गुरु भगवान शंकर को बाद में महर्षि पतंजलि ने योग को व्यवस्थित रूप दिया। उक्त कार्यक्रम में शास.कन्या उ. मा. वि. राजिम, शास.दैवीय संपद उ.मा.वि. राजिम, सरस्वती उ.मा.वि.राजिम के स्काउट गाइड एवं प्रभारी प्रेमलाल साहू, जिला भोजन प्रभारी, चेतनलाल गेंड्रे, रवि तारक, चित्रलेखा नागेश, गीतिका साहू,योगेश्वरी देवांगन, बीनू देवांगन, गीतांजली सिन्हा एवं विशेष रूप से प्रधान पाठक दिनेश ताम्रकार, संकुल समन्वयक धर्मेंद्र ठाकुर सम्मलित हुए। वही सहज योग संस्थान से परमेश्वरी साहू, डॉ. यदु, अर्चना, डॉ. कुलंजन साहू ने योग के संबंध में स्काउट गाइड को छोटी छोटी बातो के बारे में जानकारी दी गई। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पूरन लाल साहू ने दी।