कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस l 

रायपुर :- कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा ग्राम पंचायत कांटाडीह में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह मनाया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय के छात्रों ने समस्त ग्रामवासियों एवं विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया साथी योग के लाभ बताए। जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ राजेंद्र मोहंती ने बताया कि भारत सरकार के आयुष मंत्रालय और सेमका के तत्वाधान में योगाभ्यास के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत बीते 28 मई से कम्युनिटी रेडियो रेडियो संवाद, नुक्कड़ नाटक और रैली के माध्यम से ग्राम पंचायतों में जागरूकता अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में आज काठाडीह ग्राम पंचायत योग कराया गया। ग्राम पंचायत कांटाडीह के सरपंच पार्वती यादव ने बताया कि योग दिवस के पत्रकारिता विश्वविद्याय और ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान में योगाभ्यास का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि हमें योग सिर्फ 21 जून को नहीं अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना करना चाहिए। इस अवसर पर में ग्राम पंचायत के सरपंच पार्वती यादव, उपसरपंच हेमलता साहू, शाला विकास समिति अध्यक्ष ईश्वरी विश्वकर्मा, प्राथमिक शाला की प्रधान पाठक  मीरा श्रीवास, समस्त शिक्षक  हेमलता दलाल मनीष देवांगन,  कल्पना तिवारी,  ज्योति सिंह रमाकांत यादव,  स्वप्निल तिवारी,  फ़ौज़िया अली, समस्त ग्रामवासी, विद्यार्थी और पत्रकारिता विश्वविद्यालय के समस्त छात्र उपस्थित रहे।