योग एक पूर्ण विज्ञान हैं जों शरीर मन आत्मा और ब्रम्हांड को एकजुट करती है – नरेश यादव ।

नवापारा राजिम :- योग जीवन का आधार है सामान्य भाव से योग का अर्थ है जुड़ना यानी दो तत्वों का मिलन योग कहलाता हैं।आत्मा का परमात्मा से मिलन होता हैं नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता हैं मानसिक तनाव दूर होता हैं योग जीवन जीने की शैली है जिसे दैनिक दिनचर्या में शामिल किया जाना चाहिए।

योग से स्वस्थ ऊर्जा का संचार होता हैं नकारात्मक भाव दूर होते हैं इस पावन धरा पर अनेक ऋषि मुनि साधु-संतो ने जन्म लिया और योग ध्यान तपस्या के द्वारा सिद्धि प्राप्त किए। प्राकृतिक वातावरण में शुद्ध वायु मिलता हैं आज सभी सुख-सुविधा युक्त जीवन जीने के आदि हैं समय पर जागने और सोने से शरीर का संतुलन बना रहता हैं उक्त बातें वार्ड क्र.03 के पार्षद मयाराम साहू ने कहीं।

सरस्वती शिशु मंदिर नवापारा में विश्व योग दिवस मनाया गया इस अवसर पर योग प्रमुख नरेश यादव के मार्गदर्शन में सामूहिक रूप से समस्त शिक्षकों ने योग किया।जिसमे अष्टांग योग-यम नियम आसन प्राणायाम प्रत्याहार धारणा ध्यान तथा समाधि है अष्टांग योग शारीरिक शक्ति और मांसपेशियों के प्रशिक्षण पर केंद्रित है यह केवल आपके दिमाग़ को शांत बनाता है बल्कि शरीर की शक्ति पर भी काम करता है यह वजन कम करने में भी मदद करता है।

पद्मासन वज्रासन गोमुखसन शवाशन मकरासन ताड़ासन वृक्षासन का अभ्यास कराते हुए कहा की योग एक पूर्ण विज्ञान हैं।यह शरीर मन आत्मा और ब्रह्मांड को एकजुट करती है यह हर व्यक्ति को शांति और आनंद प्रदान करता है यह एक व्यक्ति के व्यवहार विचारों और रवैये में भी परिवर्तन लाता है दैनिक अभ्यास से संवेदन शीलता अंतर्ज्ञान और जागरूकता बढ़ती है योग के प्रमुख चार प्रकार होते हैं राजयोग कर्मयोग भक्तियोग और ज्ञान योग सभी का अपना महत्व है जरुरत हैं तो मन से समय निकालकर नियमित योग करने की इसके फायदे ही हैं इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य कृष्ण कुमार वर्मा संजय सोनी तामेश्वर साहू नंद कुमार साहू वाल्मीकि धीवर सरोज कंसारी मंजू साहू निकिता तराने परमेश्वर सिन्हा पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष दयालु गाड़ा पुष्पा साहू हेमनाथ साहू उपस्थित रहें।