ओबीसी महासभा बिलासपुर ने सौंपा ज्ञापन l 

बिलासपुर :- प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम साहू प्रदेश महासचिव जनक राम साहू के मार्गदर्शन में बिलासपुर ओबीसी महासभा द्वारा जातिगत जनगणना अन्य पिछड़ा वर्ग के कराए जाने हेतु डॉक्टर मंतराम यादव प्रदेश संरक्षक दिलीप कौशिक प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व गृह मंत्री माननीय राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष माननीय सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री भारत सरकार नई दिल्ली को ज्ञापन प्रेषित कर कलेक्टर महोदय बिलासपुर के प्रतिनिधि डिप्टी कलेक्टर द्वारा ज्ञापन लिया गया। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता देवी प्रसाद साहू अजीत नाविक डॉ दीप्ति धुरंधर अरुणा निर्मलकर कृष्णा, विद्यानंद साहू उमेश कश्यप उपस्थित रहे उक्त जानकारी नारायण प्रसाद पाली- जिला महासचिव ओबीसी महासभा बिलासपुर ने दी है l