जिपं सभापति व ग्रामीणों के सहयोग से भव्य रथ का निर्माण।

महासमुंद :- जिला पंचायत सदस्य व कृषि सभापति अमर अरूण चंद्राकर ने क्षेत्र के ग्रामीणों के सहयोग से ग्राम जलकी में महाप्रभु भगवान जगन्नाथ के लिए भव्य रथ का प्रदान किया है। ग्राम जलकी के ग्रामीणों ने भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के लिए रथ की आवश्यकता बताते हुए जिला पंचायत सभापति अमर अरूण चंद्राकर को भगवान के भ्रमण के लिए रथ की मांग की थी। जिस पर सभापति  चंद्राकर ने 20 हजार रु. प्रदान किया तथा जलकी सहित आसपास के ग्रामीणाें से भी सहयोग लेकर 40 हजार रूपए में भव्य रथ निर्माण करवाकर महाप्रभु के भ्रमण के लिए यह रथ उपलब्ध कराया है। आज इसी रथ पर बिठाकर भगवान जगन्नाथ महाप्रभु, बहन सुभद्रा व भैया बलभद्र सहित रथयात्रा निकाली गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति अमर अरूण चंद्राकर ने भगवान जगन्नाथ जी को रथ में आरूढ़ कर पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र व ग्रामीणों की सुख-समृद्धि व अच्छे में अच्छी बारिश के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दाैरान जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राधेश्याम ध्रुव, परस पटेल, सरपंच रमेश चौधरी, भुवन लाल सेन, लुवन सेन, जनक चौधरी, होरी पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन, ग्राम प्रमुख, पंच गण आदि उपस्थित थे।