
राजिम :- ग्राम कुम्ही में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से माता पहुंचनी का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। ग्राम पंचायत कुम्ही के सरपंच खेमसिंह ध्रुव ने कहा कि माता पहुंचनी का कार्यक्रम पहली बार हमारे ग्राम कुम्ही हुआ है। ग्राम के सभी इष्टदेवी-देवताओ की पूजा अर्चना कर भाटापारा से निकल कर जस-सेवा गीत गाते हुए ग्राम के प्रमुख ईष्ट देवी माता शीतला मंदिर में जाकर संपन्न हुआ। माता शीतला मंदिर को नीम के पत्तों से सजाया गया था। माता शीतला का अलौकिक श्रृंगार किया गया था।

कार्यक्रम में उपसरपंच सोनिया साहू, प्रकाश साहू,कमला साहू, गोंदा साहू, बिसाहिन साहू, बालमुकुंद ध्रुव, कोमल साहू, चन्दन ध्रुव, ओमकुमार शीतला मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रेमलाल साहू, उपाध्यक्ष बासदेव पटेल, पुजारी मुरली साहू सेवा समिति के सभी सदस्यों सहित ग्रामवासी उपस्थित थे। यह जानकारी ललित कुमार साहू ने दी।
