करनाल-बिन्दर शर्मा

करनाल :- जिला पुलिस करनाल की एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट टीम व थाना शहर की टीम द्वारा मोटरसाईकिल चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाते हुए मोटरसाईकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। कल दिनांक 18 जून 2023 को उप निरीक्षक रोहताश इंचार्ज एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट व उनकी टीम द्वारा आरोपी 1. राहुल कुमार पुत्र राजपाल व 2. अरमान पुत्र राजबीर वासियान शामगढ़ जिला करनाल को विश्वसनीय सूचना पर कुंजपुरा रोड कलवेहडी मोड से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा थाना शहर व सिविल लाईन के एरिया से मोटरसाईकिल व एक्टिवा चोरी की कुल चार वारदातों को अंजाम देने बारे खुलासा किया गया। जिस पर आरोपियो के कब्जे से कुल दो एक्टिवा व दो मोटरसाईकिल बरामद की गई। वंही उप निरीक्षक जयनारायण थाना शहर की अध्यक्षता में टीम द्वारा आरोपी ईश्वर पुत्र रोशनलाल वासी पुण्डरक जिला करनाल को चोरी की एक एक्टिवा सहित पानीपत रामलाल चौक से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा दिनांक 16 जून को थाना शहर के एरिया पुरानी सब्जी बंसल स्टोर के पास से एक्टिवा चोरी की वारदात को अंजाम देने बारे खुलासा किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा जांच में खुलासा हुआ कि वह नशा करने के आदी हैं और नशा पूर्ति के लिए रूप्ये कमाने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। आरोपी पार्क व कोर्ट के आसपास खडी मोटरसाईकिल को निशान बनाते है। आरोपी मोटरसाईकिल या एक्टिवा की रैकी करने उपरांत उसमें डुप्लिकेट चाबी लगाकर या लॉक खुली मोटरसाईकिल को डायरेक्ट करके चोरी करके फरार हो जाते हैं। आरोपियों को आज पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
