जल-जीवन मिशन के कार्यों का जायजा लेने बालोद पहुंची केंद्रीय टीम l 

बालोद :- जलशक्ति मंत्रालय भारत सरकार के नेशनल वॉश एक्सपर्ट की टीम के द्वारा बालोद जिले के विभिन्न स्थानों में पहुंचकर केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी जल- जीवन मिशन के योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान नेशनल वॉश एक्सपर्ट की टीम के सदस्य शिस्यपाल सेठी एवं जी.एस. ओझा एवं अन्य अधिकारियों ने जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम बघमरा, भोथली, कोहंगाटोला, बोरी, परसाही, बोड़की में पहुंचकर जल-जीवन मिशन के कार्यों का अवलोकन किया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अभियंता  आरके धनंजय ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिवों से 15 वें वित्त के आय-व्यय की जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित जल वाहिनी टीम के सदस्यों से चर्चा कर उनके ग्राम में शुद्ध पेयजल के संबंध में जानकारी ली। केंद्रीय टीम के सदस्यों ने मौके पर उपस्थित लोगों को पानी की जांच कर दिखाने को कहा। अधिकारियों के निर्देश पर स्थानीय महिलाओं ने एफटीके कीट के माध्यम से पानी जांच कर दिखाया।

इस दौरान टीम में शामिल अधिकारियों ने ग्राम पंचायतों के वाटर टैब, प्लेटफार्म आदि का भी अवलोकन किया। इस दौरान सहायक अभियंता केके लिमजे, कुंदन राणा, अभियंता  योगेश्वरी जोशी, जिला समन्वयक मिथलेश कुमार, योगेंद्र अंधारे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।