
राजिम :- विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर ग्राम किरवई में नोवार्टिस आरोग्य परिवार की तरफ से एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत भूतपूर्व संरपंच नारायण लाल साहू, गोपाल राम साहू ने उपस्थित डॉक्टरों का तिलक लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का प्रारंभ आयुष्मान हॉस्पिटल के सहयोग से बाल्को केंसर हास्पिटल नया रायपुर से आए डॉ. नीलेश जैन ने ग्रामीणों को छत्तीसगढ़ में बढ़ रही सिकल सेल के मरीजों की बढ़ती संख्या के बारे में जानकारी दी। इसके रोकथाम के शादी से पहले रक्त परीक्षण की सलाह दी। और सिकल की जानकारी होने पर मरीज को डॉक्टर के नियमों पर दवाई के साथ-साथ संतुलित आहार, नियमित जांच तथा शराब और ध्रुमपान न करने की सलाह दी। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों का आयुष्मान हॉस्पिटल के डॉ. पुनीत गोस्वामी व डॉ. पवन ने बीपी, शुगर की जांच की गई।
उसके बाद शिविर में आरोग्य हेल्थ एजुकेशन के योगेश साहू ने कहानी के माध्यम से ग्रामीणों को सिकल सेल के बारे में समझाया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भीखम साहू, हिरेन्द्र, लेब टेक्सीनिशन एवं स्टाफ नर्स का सहरनीय योगदान रहा।
