स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल केल्हारी में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित।

सुरेन्द्र मिनोचा
केल्हारी :- स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल केल्हारी जिला एम.सी.बी (छ.ग) में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 4 थी से 9 वीं एवं कक्षा 11 वीं के जीव विज्ञान एवं गणित संकाय हेतु प्रवेश प्रारंभ है। जिसके लिए आफलाइन आवेदन की तिथि 15 जून 2023 से 30 जून 2023 तक है।कक्षा 2 के लिए 01 सीट, कक्षा 4 थी के लिए 05 सीटे,कक्षा 5 वी के लिए 04 सीटे, कक्षा 6 वी के लिए 13 सीटे, कक्षा 7 वी के लिए 04 सीटे, कक्षा 8 वी के लिए 29 सीटे, कक्षा 9 वी के लिए 36 सीटे एवं कक्षा 11 वी में जीव विज्ञान के लिए 24 एवं गणित संकाय हेतु 25 सीटे उपलब्ध है।आवेदन केवल आफ़लाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।आवेदक को आफलाइन आवेदन करने के बाद निम्नलिखित दस्तावेज विद्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा। दस्तावेज जमा नहीं करने पर आवेदक को प्रवेश प्रक्रिया में सम्मिलित नहीं किया जा सकेगा।
1. वर्तमान कक्षा में प्रवेश हेतु पूर्व कक्षा की अंकसूची की छायाप्रति, आधार कार्ड, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र तथा पूर्ण भरा हुआ आफलाइन आवेदन जमा कराना सुनिश्चित करेंगे।
2. कक्षा 11 वी में प्रवेश हेतु कक्षा 9 वीं एवं कक्षा 10 वीं की अंकसूची की छायाप्रति, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा आफलाइन आवेदन के साथ जमा कराना आवश्यक है।
3.उपरोक्त सभी कक्षा में प्रवेश हेतु यदि बी.पी.एल / ई. डब्ल्यू.एस / आरक्षित वर्ग से आवेदन कर रहे है तो तत्संबंधी सक्षम अधिकारी के द्वारा जारी प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।
4. वर्तमान कक्षा में आवेदन हेतु छात्र/ छात्रा का पूर्व कक्षा में अंग्रेजी माध्यम से उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा।
5. उपरोक्त दस्तावेज़ आवेदन के समय ही जमा करना अनिवार्य होगा अन्यथा आवेदन फार्म निरस्त कर दिया जाएगा।
6. आफ़लाइन आवेदन हेतु फार्म विद्यालय से प्राप्त किए जा सकते है।आवेदन करने में किसी प्रकार की कठिनाई अथवा अन्य विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में विद्यालय में संपर्क कर सकते है।