
राजिम :- भाजयुमो प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर 19 जून को छत्तीसगढ़ में पीएससी ( PSC ) में हुवे भ्रष्टाचार को लेकर गरियाबंद जिला युवा मोर्चा के हजारों कार्यकर्ता कल मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे उसी तारतम्यता में गरियाबंद जिला के राजिम मंडल अध्यक्ष मोहनीश ठाकुर महामंत्री राजा साहू मोहित साहू के नेतृत्व में तैयारी को लेकर रणनीति तैयार किया गया। जिसमें राजिम मंडल के सभी गांव से हजारों की संख्या में युवा मोर्चा रायपुर 11:00 बजे रवाना होगी उक्त अवसर पर मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, जिला भाजयुमो प्रशिक्षण प्रभारी सोमनाथ पटेल जिला महामंत्री दीपक साहू, थानसिंग निषाद, जिला उपाध्यक्ष रिकेश साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेन्द्र साहू, जिला उपाध्यक्ष विनोद सोनकर जी, जिला मंत्री आशीष पांडे शीतल सिन्हा प्रशिक्षण प्रमुख, लिकेश्वर साहू जितेन पंडरिया युवराज साहू पुखराज साहू वेदप्रकाश साहू अखिलेश गुप्ता आकाश सिंह राजपूत मनीष साहू सोनू यादव नेपाल साहू टुकेश साहू ललित सिन्हा सहित सैकड़ों युवा मोर्चा के पदाधिकारि उपस्थित थे।
