किरण पब्लिक स्कूल कुरुद में आरटीई के तहत प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ*

*किरण पब्लिक स्कूल कुरुद में आरटीई के तहत प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ*

मुकेश कश्यप@कुरुद:- किरण पब्लिक स्कूल कुरुद में शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 की धारा के तहत शिक्षा सत्र 2021-22 में 25 प्रतिशत निशुल्क प्रवेश के लिए प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है।जिसमे प्रथम चरण में छात्र आवेदन पंजीयन 22 मार्च से प्रारम्भ हो रहा है।
अतः कुरुद के स्थानीय इच्छुक पालकों को जो कि नियम के तहत पात्रता रखते है और अपने पाल्यो का दाखिला करवाना चाहते है वे आवश्यक दस्तावेजों जिसमे बीपीएल राशन कार्ड ,जन्मप्रमाण पत्र ,आधारकार्ड ,गरीबी रेखा प्रमाणपत्र ,आय , जाति, निवास की छायाप्रति और पासपोर्ट साइज फ़ोटो के साथ ऑनलाइन आवेदन फार्म भरकर प्रक्रिया में भाग ले सकते है ।प्रवेश से जुड़ी और अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से 4 बजे तक विद्यालय में संपर्क कर जानकारी ले सकते है।