करनाल- बिन्दर शर्मा इन्द्री

करनाल :- हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रौल ब्यूरो, युनिट पुलिस लाईन करनाल की टीम द्वारा दिनांक 8 मई 2023 को एक आरोपी सुलतान वासी जिला कैथल को थाना निगदू के एरिया से 995 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया गया था। टीम में शामिल एसआई चन्देश्वर, एसआई बलवान सिंह, एएसआई कृष्ण कुमार व सिपाही अजय कुमार ने आरोपी को फायदा पंहुचाने के लिए आरोपी के साथ मिलीभगत करके व उसके द्वारा एक लाख बीस हजार रूप्ये देने पर कुल 25 ग्राम दिखाई जाने का सौदा तय हुआ। लेकिन टीम के पुलिस कर्मचारियों ने आरोपी के भाई से पचास हजार रूप्ये लेकर आरोपी से 447 ग्राम अफीम बरामद दिखा दी। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ और आरोपी के भाई नफे सिंह के ब्यान पर उपरोक्त चारों पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ थाना रामनगर में मुकदमा नम्बर 133 दिनांक 14 मई 2023 धारा 218, 389, 34 भा.द.स. व 7, 13 भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले में कार्यवाही करते हुए जिला पुलिस द्वारा दिनांक 14 मई 2023 को एसआई चन्देश्वर पुत्र उदगार राय वासी कमरोल चंदौली, जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया जाकर जेल भेज दिया गया था। मामले में अन्य तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के करनाल पुलिस द्वारा भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द सुनिश्चित करने के लिए पुलिस महानिरीक्षक करनाल, मण्डल करनाल, सतेन्द्र कुमार गुप्ता भा.पु.से. द्वारा फरार तीनों आरोपियों 1. सब इंस्पेक्टर बलवान सिंह पुत्र तेजाराम वासी रूआ थाना पिहोवा जिला कुरूक्षेत्र हरियाणा 2. असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार पुत्र राम स्वरूप वासी लखमीर वाला पाथरी थाना सफीदो जिला जींद हाल मकान नम्बर 1879 वार्ड नम्बर 18 शिव कालोनी थाना सिविल लाईन जिला जींद व 3. कांस्टेबल अजय कुमार पुत्र प्रताप सिंह वासी बडौता थाना मधुबन जिला करनाल के उपर पांच-पांच हजार रूप्ये का नगद इनाम घोषित किया गया है। जो कोई भी व्यक्ति आरोपियों के संबंध में विश्वसनीय सूचना देगा या आरोपियोें को पकडवाने में पुलिस का सहयोग करेगा, उस व्यक्ति को घोषित नगद इनाम दिया जाएगा। अतः आमजन से निवेदन है कि आरोपियों के संबंध में सूचना पुलिस अधीक्षक करनाल के मोबाइल नम्बर 9729990700, उप पुलिस अधीक्षक शहर के मोबाइल नम्बर 9729990747, थाना प्रबंधक रामनगर के मोबाइल नम्बर 972999026 व जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष के नम्बर 0184- 2208222, 23 पर सूचना दे सकते हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
