ओबीसी सुरक्षा अधिनियम और समान भागीदारी से ही सामाजिक न्याय की स्थापना संभव – अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू l 

धमतरी :- अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ से संबध्द ओ.बी.सी. “अन्य पिछड़ा वर्ग” संयोजन समिति छत्तीसगढ़ भखारा ब्लॉक के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण साहू समाज भवन भठेली में सम्पन्न हुआ। समिति के संस्थापक और अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के राष्ट्रीय महासचिव अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष अध्यक्ष षडानन्द साहू, उपाध्यक्ष रघुवीर साहू दर्रीपार,संगठन मंत्री मुरली यादव, कार्यकारिणी सदस्य कुशराज सोन, प्रवक्ता भूपेंद्र यादव भखारा, सह सचिव अश्विनी साहू भेलवाकुदा, महिला प्रकोष्ठ आशालता साहू,

कोषाध्यक्ष भूषण लाल साहू, सिहाद नेकराम साहू और प्रेमलाल साहू को शपथ दिलाया और सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए समिति के उद्देश्य ओबीसी सुरक्षा अधिनियम और समान भागीदारी को लागू करवाने के लिए जारी आजादी की दूसरी संघर्ष-ओबीसी जन जागरण महा अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का अपील किया जिससे सामाजिक न्याय की स्थापना किया जा सकता है। विदित हो कि ओ.बी.सी.संयोजन समिति के संचालक मंडल के दिशा निर्देश में लगातार विभिन्न जिलों में ग्रामवार ओबीसी प्रबोधन शिविर के माध्यम से ओबीसी समाज के जातियों को संगठित कर उन्हें इतिहासिक, वैचारिक और संघटनात्मक तौर पर मजबूत किया जा रहा है जिसके परिणामस्वरूप ही ओबीसी की बिछड़ी हुईं जातियाँ आज एक मंच पर साथ आ रहे हैं। राष्ट्रीय प्रचारक टिकेश्वर साहू ने कहा कि समिति के संस्थापक अधिवक्ता शत्रुहन साहू के सफल नेतृत्व में संगठन नया आयाम गढ़ते हुए ओबीसी के गौरवशाली इतिहास को पुर्नजीवित कर रहे है। नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष सदानंद साहू ने आजादी की दूसरी संघर्ष में ओबीसी की सभी जातियों को जातीय बंधन तोड़कर वर्ग समाज की ओर आगे बढ़ने की आवश्यकता है

जिसके लिए वह हर संभव प्रयास करेगा। समिति के प्रदेश कोषाध्यक्ष नोहर लाल साहू, जिला अध्यक्ष चोवा राम साहू एवं भखारा क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता मिलु राम साहू और दुलार सिन्हा ने भी ओबीसी की सामाजिक एकता पर बल देते हुए सबको संगठित होने का आवाहन किया। कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शैलेंद्र एवम लूकेश ने अपनी बात रखते हुए कहा कि निजी स्वार्थ को त्यागकार राजनीतिक महत्वाकांक्षा के चक्कर में ओबीसी समाज का अहित ठीक नहीं है। यशवंत साहू, आशीष साहू महेंद्र कुमार, नेकराम बंधु, दुर्गाप्रसाद विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष नीलेश साहू, ईश्वर साहू, जवाहर सिंह सोन, छम्मन लाल, महेन्द्र कुमार साहू, जितेंद्र कुमार, निलेश्वर साहू आदि उपस्थित हुई।