अवैध कनेक्शनों में बह जाता हैं हजारों लीटर पानी, ऐसे ही गांव साँवत में 55 कनेक्शन काटे विभाग ने l 

निलोखेड़ी-बिन्दर शर्मा


निलोखेड़ी :-जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग निलोखेड़ी की टीम ने 55 अवैध कनेक्शन काटे हैं गाँव सांवत में जा कर। यहां पेयजल सप्लाई लाइन से कई लोग अवैध कनेक्शन कर सब्जियां और पशुओं के लिए चारा उगा रहे थे। जिस पर विभाग ने कार्रवाई की। अवैध कनेक्शन रखने वाले लोगों पर जन स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई नहीं करता। इस कारण लोग बिना किसी अनुमति से जब चाहे तब कनेक्शन ले लेते हैं। कई गांवों में तो लोगों ने मुख्य पेयजल सप्लाई लाइन में गलत तरीके से अवैध कनेक्शन लिए हुए हैं। उसके बाद भी लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती। जानकारी के लिए आपको बता दे पेयजल सप्लाई लाइन से कई लोग अवैध कनेक्शन कर सब्जियां व पशुओं के लिए चारा तैयार कर रहे थे। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की टीम ने अवैध कनेक्शन को सोमवार को टोटल 55 कनेक्शन काट दिए है। इसी के साथ फिर से पेयजल कनेक्शन करने पर एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी भी दी है। साथ
ही कहा विभाग की कार्रवाई में कोई भी दखल अंदाजी देगा यह सरकारी काम में बाधा डालेगा तो उस पर विभाग कानूनी कार्रवाई कराएगा। या कर्मचारियों को अनाप-शनाप बोलेगा तब भी। क्योंकि जो आप ने पानी का कनेक्शन ले रखा है वह एक किस्म का चोरी का है। कुछ लोगों का यह कहना था पानी तो फ्री का है। चोरी छुपे पानी का कनेक्शन नहीं ले सकते कनेक्शन लेने से पहले आपको विभाग को पूरी जानकारी देनी होगी। और दूसरा आपको बता दें पानी का कनेक्शन घर के लिए होता है जो आप यूज़ और इस्तेमाल कर सकते हो सब्जी व खेतों के लिए पानी का कनेक्शन मान्य नहीं होगा वह एक किस्म का अवैध रूप से माना जाएगा। जिसे मौके पर आकर ही काट दिया जाएगा। यह कार्य करनाल के एस.ई. शिवराज चौहान, कार्यकारी अभियंता प्रशांत सिलवानिया, एसडीओ अभिषेक शेर, एडिशनल एसडीओ सुभाष कागड़ा, जिला सलाहकार नेहा, बीआरसी कुलभूषण, की देखरेख में हो रहा है। जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है जो कि मौके पर पहुंच रहे हैं विभागीय कार्रवाई करने वाले, सोशियोलॉजिस्ट
निर्मल शर्मा, सुपरवाइजर बिन्दर शर्मा, फोरमैन राजेंद्र कुमार व उनकी टीम आदि मौजूद रही साथ ही ग्रामीणों से जल को बचाने के लिए अपील की गई मौके पर मौजूद सरपंच प्रतिनिधि शेर सिंह भी रहे ।