सेवानिवृत्त शिक्षक अवधराम सोरी ने किया नेत्रदान ।

संवाददाता राजेंद्र साहू मगरलोड

मगरलोड :- किसी की अंधेरी दुनिया में रोशनी कर देने को नेत्रदान महादान कहा जाता है। ऐसा सोरी संकल्प लिया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंगपुर ब्लॉक मगरलोड के नेत्र चिकित्सक सहायक अधिकारी रामनारायण सोरी ने उनके परिजनों के प्रयास से अपने पिता सेवानिवृत्त शिक्षक अवध राम सोरी का मरणोपरांत नेत्रदान किया। 11 जून 2023 की सुबह 10 बजे जिला अंधत्व नियंत्रण समिति धमतरी के नेत्र सर्जन नोडल अधिकारी डॉक्टर राजेश सूर्यवंशी के नेतृत्व में नेत्र विभाग धमतरी के गुरुशरण साहू, प्रकाश पटेल, झरना ऊइके, तोमेश भंडारी,के टीम के द्वारा अवधराम सोरी के गृह ग्राम साल्हेभाट छुही पहुंचकर उनकी आंखों को निकालकर सफलतापूर्वक मेडिकल कॉलेज रायपुर पहुंचाया गया।

धन या अन्यदान से कहीं बढ़कर है नेत्रदान

परिवार के वटवृक्ष कहे जाने वाले बुजुर्ग अवधराम सोरी ने 69 वर्ष की आयु में दुनिया से जाते समय समाज के लिए प्रेरणादायक मिसाल कायम किया है। आज सुबह गृह ग्राम साल्हेभाट की शोक सभा में उपस्थित ग्रामीण जनों समाज के बुद्धि जनों एवं स्वास्थ्य विभाग के टीम ने सोरी परिवार को प्रेरणादाई पुनीत कार्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दी तथा उनके नेत्रदान के इस अनुकरणीय पहल को समाज के लिए गर्व का विषय बताया।

नेत्रदान के इस पुनीत कार्य में ग्राम के प्रमुखजनों

मनोहर सिंह नेताम, सखाराम साहू, भुवन साहू, तेजराम कुंजाम, हारनाथ साहू, रोहित नेताम, जितेंद्र नेताम, पहलाद नेताम, भुवनेश्वर सूर्या, सोहन ध्रुव, मुकुंद ध्रुव, अंगद ध्रुव, का सराहनीय योगदान रहा।