
दुर्ग :- शिकसा महोत्सव 2023 के रूप में 13 जून 2023 को एस.डी.पैलेस जांजगीर में संस्थापक व संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” के संयोजन में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंद्रदेव राय संसदीय सचिव छ.ग. शासन, अध्यक्षता- राजेश्री महन्त रामसुंदर दास अध्यक्ष गौ सेवा आयोग छ.ग शासन,अति विशिष्ट अतिथि- रामकुमार पटेल अध्यक्ष राज्य शाकंभरी बोर्ड छ.ग. शासन, विशिष्ट अतिथि- रत्नावली कौशल सदस्य अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छ.ग.शासन, राजकुमार साहू सभापति जिला पंचायत जांजगीर, भगवान दास गढ़वाल अध्यक्ष नगर पालिका जांजगीर, रामविलास राठौर सभापति नगर पालिका परिषद जांजगीर, रवि पांडेय प्रदेश सचिव छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी, जागेश्वरी मेश्राम छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री भिलाई व महन्त कुमार शर्मा “हरि भक्त” महासचिव सृजन साहित्य समिति कोरबा तथा कुसुम प्रजापति प्रसिद्ध लोकगायिका छत्तीसगढ़ होंगे। संस्थापक व संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन”आस” ने कार्यक्रम के विषय बताया कि इसमें शिकसा की पत्रिका “चिन्हारी” व काव्य संग्रह “मन मिथि”, रंगोली प्रतियोगिता, विभिन्न प्रर्दशनी का आयोजन, जिला की प्रस्तुति, मिस्टर एवं मिसेज छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता, नारी शक्ति प्रतिभारत्न सम्मान, सहयोगी सम्मान, सांस्कृतिक व साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में आधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने के लिये सभी ने अपील किया है।
