निषाद समाज के युवा प्रदेश अध्यक्ष अपने कार्यकर्ताओं के साथ बिलासपुर में उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद से करेंगे मुलाकात।

राजिम :- छत्तीसगढ़ निषाद समाज के युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष शरद पारकर ने बताया कि निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तरप्रदेश योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद 13 जून को बिलासपुर आ रहे है।  पारकर ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में मछुआरा समाज की सँख्या लगभग 23 लाख से अधिक है बिलासपुर कार्यक्रम में अपने कार्यकर्ताओं के साथ सौजन्य मुलाकात कर समाजिक गतिविधियों व राजनीतिक विषयों पर आगामी चुनाव को देखते हुए विशेष चर्चा करेंगे।