
सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ़ :- बिलासपुर मंडल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर वी जॉन और डॉक्टर आशीष सिंह का आज दिनाक 10/06/23 को रेलवे अस्पताल मनेंद्रगढ़ में वार्षिक निरीक्षण कार्यकम के दौरान आगमन हुआ,जहां मजदूर कांग्रेस के शाखा सचिव राजेश खोबरागडे ,के लोकेश्वर राव, राजेंद्र कुमार अहिरवार , सईश कुमार एवं हरे राम श्रीवास्तव के द्वारा बुके देकर उनका स्वागत किया गया

एवं कर्मचारियों को होने वाली समस्याओं के विषय पर 5 सूत्रीय मांगों का एक एजेंडा भी उन्हें सौंपा गया।मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा इन मांगों पर त्वरित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया है।
