जिपंस रोहित साहू को जन्मदिन की बधाई देने लगा तांता।

राजिम :- जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू का जन्मदिन उनके तहसील ऑफिस के पास स्थित नवनिर्मित निवास पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर पूरे जिले भर के लोगों के अलावा नेताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही क्षेत्र के सरपंच भी उपस्थित हुए। मौके पर सुंदरकांड का आयोजन किया गया। बधाई देने के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के अलावा दूसरे दल के नेतागण एवं महिला समूह तथा विभिन्न संगठन समितियां एवं ग्रामीण उपस्थित हुए। जन्मदिन मनाने के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की चर्चा राजनीतिक हलकों में जमकर होती रही।