
नई दिल्ली :- राष्ट्रीय हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकार सम्मान समारोह एवम् दंगा मुक्त भेदभाव मुक्त भारत विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन 4 जून 2023 दिन रविवार को गांधी शांति प्रतिष्ठान दीन दयाल उपाध्याय मार्ग नियर आईटीओ दिल्ली में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ऑल इण्डिया ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन एवम् ऑल इंडिया युनाइटेड मुस्लिम मोर्चा दिल्ली प्रदेश के तत्वाधान में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद, ऑल इंडिया एससी एसटी परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व असंगठित कामगार एवम् कर्मचारी कांग्रेस के चेयरमैन डॉक्टर उदित राज ने शिरकत की, विशिष्ठ अतिथि के रूप में ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन के चेयरमैन डॉक्टर एम यू दुआ, दूरदर्शन न्यूज की डायरेक्टर राशिदा बख्त, खतीब जामा मस्जिद पार्लियामेंट दिल्ली के हजरत मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी, आरटीआई एक्टिविस्ट गोपाल प्रसाद, समाजसेवी के शर्मा, आदिल गांधी, डॉ सुलतान भारती, मीनाक्षी जैन आदि महानुभावों ने उपस्थित जन समूह को संबोधित किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन ओजस्वी वक्ता गुलाम सरवर ने किया इस अवसर पर अलग अलग न्यूज पेपर, मैगजीन, वेव पोर्टल, यूट्यूब चैनल, सोशल मीडिया से जुड़े करीब एक सौ से अधिक पत्रकारों को शॉल ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
