गाड़ी चलाते समय सेल्फी लेने व वीडियों बनाने के चक्कर में एक्सिडेंट की वारदात करने वाले आरोपी को करनाल पुलिस ने किया गिरफ्तार l 

करनाल: बिंदर शर्मा इंद्री

करनाल :- जिला पुलिस करनाल के थाना सेक्टर-32/33 के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी की टीम द्वारा सेल्फी लेने के चक्कर में एक्सिडेंट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इंचार्ज पुलिस चौकी सेक्टर-6 एएसआई बलराज व उनकी टीम द्वारा आरोपी अमित अरोड़ा पुत्र अशोक कुमार वासी नंगला मेघा हाल गली नं.19 कर्ण विहार कालोनी करनाल, को विश्वसनीय साक्ष्यों के आधार पर कर्ण विहार करनाल से गिरफ्तार किया गया। विदित हो कि दिनांक 29 मई 2023 को शाम के समय एक अज्ञात गाड़ी चालक संधु कालोनी के सामने ग्रीन बेल्ट सेक्टर-7 पर अपनी गाडी को बड़ी तेज रफ्तार व गफलत और लापरवाही से चलाते हुए सड़क पर सैर कर रही महिलाओं को पीछे से सीधी टक्कर मारकर मौका से फरार हो गया था। इस वारदात में अन्जु साई (भजन गायिका) पत्नी नवनीत व शशी पावा पत्नी सतीश पावा वासियान सेक्टर-6 करनाल की दुर्घटना में आई चोटों के कारण मृत्यू हो गई थी और निशी शेरा पत्नी सतेन्द्र शेरा वासी सैक्टर-6 करनाल घायल हो गई थी। इस संबंध में शिकातयकर्ता व चश्मदीद महिला निशी शेर के ब्यान पर थाना सेक्टर-32/33 में मुकदमा नम्बर 274 दिनांक 29 मई 2023 धारा 279, 304ए आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया। बाद में मामले में धारा 304 आईपीसी के तहत कार्यवाही अमल में लाई गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए उप पुलिस अधीक्षक यातायात नायब सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी करने के लिए टीमें गठित की गई और सीसीटीवी फुटेज व अन्य विश्वसनीय के साक्ष्यों के आधार पर 03 मई को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ व अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी कर्ण विहार में एक मेडिकल स्टोर चलाता है। वारदात वाले दिन आरोपी ने शराब का ज्यादा सेवन किया हुआ था। आरोपी ने बताया कि वह अपनी कार लेकर सैक्टर-7 मार्किट की तरफ जा रहा था। उसी दौरान उसने कार के शीशे डाउन कर लिए और कार का म्यूजिक तेज कर लिया। इसके बाद आरोपी कार में से अपनी बाजू बाहर करके सेल्फी लेने लगा व वीडियो बनाने लगा। इसी दौरान आरोपी ने अपनी गाड़ी से उपरोक्त महिलाओं को पीछे से सीधी टक्कर मारी दी और मौका से फरार हो गया था।आरोपी के कब्जे से दुर्घटना वाली क्षतिग्रस्त गाड़ी मार्का एस-क्रोस को बरामद कर लिया गया है। जांच में हआरोपी को कल दिनांक 04 जून को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।