फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण ।

बीजापुर:- निर्धारित मतदान केन्द्र के बूथलेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। यह सर्वे का कार्य 25 मई 2023 से 23 जून 2023 तक होना है। फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए जारी कार्यक्रम अनुसार 02 अगस्त 2023 को एकीकृत मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जावेगा। 02 अगस्त से 31 अगस्त तक सभी मतदान केन्द्रों में मौजूद अभिहित अधिकारी, बूथ लेवल अधिकारी द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने, विलोपन एवं संशोधन के लिए दावा-आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे। दावा आपत्ति निराकरण के लिए इस बीच 12 अगस्त और 13 अगस्त तथा 19 अगस्त और 20 अगस्त को जिले के सभी मतदान केन्द्रों में विशेष शिविर आयोजित किये जाएंगे। प्राप्त शिविरों में दावा आपत्तियों का निराकरण 22 सितम्बर तक किया जावेगा। इसके बाद 29 सितम्बर तक तैयार मतदाता सूची के हेल्थ पैरामीटर्स की जांच और आयोग से इसके अंतिम प्रकाशन की अनुमति प्राप्त करने के बाद दिनांक 04 अक्टूबर 2023 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जावेगा। बैठक में  नारायण प्रसाद गवेल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी  सीएस ठाकुर चुनाव पर्यवेक्षक एंव जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी और राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थिति थे।