
रायपुर :- ऑक्सी जोन गार्डन का नामकरण लोकमाता अहिल्या देवी जी के नाम पर रखने हेतु, धनगर समाज युवा प्रकोष्ठ रायपुर जिला अध्यक्ष संजय धनगर के नेतृत्व में रायपुर उत्तर विधायक हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा जी को ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने ज्ञापन को सहर्ष स्वीकार किया और गार्डन के नामकरण हेतु आवश्यक प्रयास करने की बात कही। जिसमें प्रमुख रूप है धनगर समाज रायपुर जिला अध्यक्ष जयराम पाल कार्यकारी अध्यक्ष पुरषोत्तम पाल, धर्मेंद्र धनगर, धनेश धनगर, केदार धनगर, राहुल धनगर, संजय धनगर, अभिमन्यु धनगर, मन्नु कामेश्वर धनगर दाऊ, सहित युवा प्रकोष्ठ के सभी साथियों की गरिमामयी उपस्तिथि में संपन्न हुआ।
