जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे. विधानसभा राजिम में हरीश साहू के नेतृत्व में चलाये जा रहे सदस्यता अभियान।

फिंगेश्वर :- सघन दौरे में फिंगेश्वर नगर पंचायत के विभिन्न वार्डो में साहू के द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्व. अजित जोगी के द्वारा बनाये हुये छत्तीसगढ़ के एक मात्र क्षेत्रीय पार्टी का महत्व बताया तथा समृद्ध छत्तीसगढ़ के सपनो को साकार करने हेतु अपने पार्टी में जुड़ने कहा और जोगी के द्वारा शुरुवात   किया गया समर्थन मूल्य में धान खरीदी को याद दिलाते हुए बताया कि और भी महापुरुषों के अधूरे सपनो को साकार करने हेतु सभी से अनुरोध किया और कहा आने वाले समय के क्षेत्रीय का उदय जो हुआ है एक दिन जरूर फलेगी फुलेगी क्यों कि भारत देश के नब्बे प्रतिशत राज्यो में क्षेत्रीय पार्टियों का दबदबा है अतः छत्तीसगढ़ में व राजिम विधानसभा में भी सभी से पार्टी में जुड़ने हरीश साहू ने अपील की जिसमे शामिल रहे किरण टंडन, नमी साहू, रिंकू, इंद्रकुमार साहू,हरीश साहू, हिमेश साहू, भावेश साहू, छोटू साहू उपस्थित थे।