
रायपुर :- रायपुर में समूचे देश में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र रघुवंशी जी के नेतृत्व में माह के प्रथम रविवार को 10 बजे10 मिनट अपने पूर्वजों के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत 4 जून को रायपुर की सेंट्रल जेल मे छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने पुलिस बैंड की धुन के साथ श्वेत वेशभूषा एवं गले में तिरंगे का दुपट्टा लगाकर राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीतों का गायन किया। इस अवसर पर राजेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने अपने दादा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित मानिक लाल चतुर्वेदी की जीवन गाथा को पढ़कर सुनाया। देशभर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों की पद रज इकट्ठा किए जाने के क्रम में सेंट्रल जेल परिसर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पद रज एकत्रित कर जेल अधीक्षक एस एस तिग्गा साहब एवं जेलर एम एन प्रधान साहब द्वारा प्रदान की गई। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था के अध्यक्ष मुरली मनोहर खंडेलवाल एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी सर्वश्री, अशोक कुमार रायचा, पी एन तिवारी, निशांत तिवारी, सविता पाठक, सुरेश मिश्रा, डॉ रमेन्द्र नाथ मिश्र, शैलेंद्र राठौर, रमा जोशी, प्रभा शर्मा, डॉक्टर रेखा जोशी, महेश वर्मा, महेश दुबे, दानेश चंद्राकर, जी डी जोशी, राजेंद्र उमाठे, निशा उमाठे अनुपम साहू, मंगल सिंह, राजेंद्र कुमार जंघेल, नितिन अग्रवाल, अनूप खेमका, राजेश अग्रवाल, राजेंद्र कुमार चतुर्वेदी डॉ मीनाक्षी बाजपेई, मुकेश चोपड़ा, राजू सोनी, अविनाश सक्सेना आदि उत्तराधिकारी मौजूद थे।
