
राजिम। कुरूसकेरा रेत ठेकेदार ने दी सुरसाबाँधा के महिला के घर घुसकर उसके पति को जान से मारने की धमकी
पाण्डुका-कुरुसकेरा रेत खदान के ठेकेदार के द्वारा ग्राम सुरसाबाँधा के ग्रामीण के घर घुसकर जहा पर उसका पति नही था, अकेली महिला घर पर थी उसे जाकर उसके पति को जान से मारने की धमकी देने की बात सामने आयी है।जब शिकायत कलेक्टर के पास पहुंचा तो ,,कलेक्टर ने दो टूक में कहा कि कहा कल से बंद होगा खदान,, कलेक्ट्रेट परिसर पहुँचे सुरसाबाँधा के ग्रामीण महिलाओं ने कलेक्टर निलेश क्षीरसागर से कहा कि साहब मेरे पति को मारने की धमकी रेत ठेकेदार के द्वारा दी जा रही है,जिस पर कलेक्टर ने कहा कि आप निश्चिंत रहिये कल से बंद हो जायेगा रेत खदान। जिले के ग्राम कुरुसकेरा रेत खदान के ठेकेदारों की दबंगई से परेशान होकर आज सुरसाबाँधा गाँव के लोग कलेक्ट्रेट पहुँचे थे, ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताया कि शासन द्वारा ग्राम कुरुसकेरा में रेत खदान स्वीकृत है, लेकिन रेत लोड कर हाइवा गाड़ियां सुरसाबाँधा गाँव के सरहद और बस्ती से होकर गुजरती है, इस दौरान गाँव मे आए दिन हादसे हो रहे है, और लगातार बड़ा हादसा होने का अंदेशा बना हुआ है, वही गाँव की महिलाओं के साथ कई दफा अभद्र भाषा और छेड़छाड़ की घटनाएं भी घटित हो चुकी है, जिसके चलते ग्राम पंचायत सुरसाबाँधा के समस्त ग्रामवासी संयुक्त नेतृत्व में सुरसाबाँधा सरहद से रेत परिवहन बंद करने के लिए सम्बंधित रेत खदान संचालक को कहा गया जिससे रेत खदान संचालक बौखला गया दिनांक 14 मार्च को दोपहर 12 बजे रेत संचालक ग्राम सभा संमिति के प्रमुख प्रताप साहू के घर पर पहुँचे इस दौरान घर पर प्रताप साहू की पत्नी उतरा साहू उनके बच्चे गाँव के महिला पंच प्रमिला साहू, मानबाई साहू, तारामती साहू, अधारी साहू, ग्राम सभा उपाध्यक्ष अनिल टांडिया मौजूद थे, तब ही रेत ठेकेदार घर मे घुसकर गाली गलौच करते हुए कहा कि प्रताप साहू को समझा देना रेत वाले मामले में सामने न आए नही तो उसे हमेशा के लिए ठिकाना लगा देंगे इसके साथ ही ग्रामीणों की मौजूदगी में रेत ठेकेदार ने खुलेआम चुनौती देते हुए कहा की नेता से लेकर अफसर तक हमारी सेटिंग है, तुम गाँव वाले हमारा कुछ नही उखाड़ सकते रेत खदान मामले में पड़ोगे तो एक एक कर सबको निपटा देने की धमकी रेत ठेकेदारों द्वारा ग्रामीणों को दी गयी है , जिससे ग्रामीण भयभीत है, और इसी को लेकर ग्रामीण कलेक्टरेट पहुँचकर रेत ठेकेदारों की शिकायत किये है ।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस रेत खदान में क्षेत्र के कई ऐसे नामी लोग शामिल है जो राजनीति से जुड़े हुए हैं या यूं कहा जाए कि उक्त रेत ठेकेदारों को इनका संरक्षण प्राप्त है चाहे वह सत्ता पक्ष का हो या फिर विपक्ष का
