मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी करनाल पुलिस ने किया गिरफ्तार l 

करनाल: बिंदर शर्मा इंद्री


करनाल :- जिला पुलिस करनाल के थाना शहर के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी सदर बाजार की टीम द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। कल 3 जून 2023 को एएसआई मुकेश कुमार इंचार्ज पुलिस चौकी सदर बाजार की अध्यक्षता में टीम द्वारा आरोपी मुकेश उर्फ खुशिया पुत्र गजे सिंह वासी वार्ड नंबर 7 माता मोहल्ला पुंडरी जिला कैथल, को विश्वसनीय सूचना पर पुंडरी से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से वारदात में चोरीशुदा मोटरसाइकिल बजाज सीटी 100 बरामद की गई है। आरोपी चोरीशुदा मोटरसाइकिल को बेचने की फिराक में घूम रहा था। आरोपी से पूछताछ व अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी एक आदतन अपराधी है। आरोपी के खिलाफ पहले भी जिला कैथल व करनाल में शस्त्र अधिनियम व चोरी करने के तीन मामले दर्ज हैं। इन मामलों में आरोपी गिरफ्तार हो चुका था और फिलहाल जमानत पर बाहर चल रहा था। इस वारदात के संबंध में कल दिनांक 3 जून 2023 को शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार बनारसी दास वासी गांव जानी जिला करनाल ने पुलिस चौकी सदर बाजार में एक शिकायत दी। जिसमें उसने बताया कि वह दिनांक 3 जून को अपनी मोटरसाइकिल पर न्यू बहादुर चंद कॉलोनी किसी काम से आया था और उसने अपनी मोटरसाइकिल बाहर गली में खड़ी की थी। जब वह अपना काम खत्म करके वापस जाने लगा तो उसे अपनी मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। जिसको कोई अज्ञात आरोपी चोरी करके ले गया। इस संबंध में शिकायतकर्ता के बयान पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना शहर में चोरी करने का मामला दर्ज किया गया। आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।