मानसून आने के पहले ज़िले में आपदा प्रबंधन की अग्रिम तैयारी शुरू।

महासमुंद :- शहरों में नाले-नालियों की सफाई युद्धस्तर पर करने के निर्देश- कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने अगले माह मानसून के आने की प्रबल संभावना को ध्यान में रखकर महासमुंद ज़िले में आपदा प्रबंधन की अग्रिम तैयारी शुरू कर दी है। कलेक्टर श्री क्षीरसागर बीते मंगलवार को समय-सीमा की बैठक के दौरान अधिकारियों को समय रहते पूरी तैयारी करने कहा। बैठक में आगामी मानसून में बाढ़ एवं वर्षा से उत्पन्न विपत्तियों से निपटने की तैयारियों के संबंध में विस्तार से चर्चा की गईं। बैठक में जिला एवं तहसील स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष सहित आपदा प्रबंधन के लिए कार्य योजना के संबंध में विस्तार से विचार विमर्श किया गया। उन्होंने आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए सभी ज़रूरी बचाव एवं राहत संबंधी तैयारियाँ पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राकृतिक विपदाओं से जनजीवन की सुरक्षा तथा राहत एवं बचाव की अग्रिम व्यवस्था करने कहा। उन्होंने शहरों में नाले-नालियों की सफाई युद्धस्तर पर करने के निर्देश दिए। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष ”कन्ट्रोल रूम’ स्थापित करने और हर जिले में जिला एवं तहसील स्तर पर बाढ़ नियंत्रण अधिकारी भी नामांकित करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने यह भी सुनिश्चित करने कहा है कि यह कन्ट्रोल रूम 24 घंटे कार्य करें और कन्ट्रोल रूम के दूरभाष की जानकारी आम नागरिकों को उपलब्ध कराने के लिए इसका प्रचार स्थानीय समाचार पत्रों, आकाशवाणी और दूरदर्शन पर किया जाए और सूचना पटल पर भी टेलीफोन नम्बर प्रदर्शित किया जाए। क्षीरसागर ने ज़िले के ऐसे क्षेत्रों की पहचान।