
देवभोग :- देवभोग थाना क्षेत्र में विगत लंबे समय से चलने वाले खड़खड़िया खेल पर आखिरकार पुलिस ने लगाम लगाने में सफलता हासिल की हैं। पुलिस ने खड़खड़िया खेलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं। सूत्रों के मुताबिक़ यह खेल विगत कुछ माह में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्र में बहुत प्रचलित हो चुका था, और इसे खेलाने वाले लोग ग्रामीणों और अन्य लोगों के सहयोग से बेधड़क इस खेल को अंजाम दे रहें थे। इनके बेखौफ होकर यह खेल खेलवाने के पीछे कुछ हद तक क्रिकेट आयोजक समिति जिम्मेदार हैं। सूत्रों की माने तो प्रतियोगिता के प्रथम इनाम खड़खड़िया खेल संचालन करने वाले के द्वारा सहयोग किया जाता था,जिसके एवज में क्रिकेट आयोजक समिति के द्वारा इनका पूरा सहयोग किया जाता हैं। बहरहाल गरियाबंद जिले में जुआ प्रतिशेष के नए कानून के तहत यह पहली कार्यवाही देवभोग थाना क्षेत्र में हुआ हैं। बता दें कि बीती रात मदांगमुड़ा गांव में रात्रीकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता चल रहा था जिसकी आड़ लेकर आरोपियों ने जुआ की श्रेणी में आने वाला खड़खड़िया को संचालन कर रहे थे। जिसके बाद देवभोग पुलिस ने खड़खड़िया खेलाते दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों द्वारा पैसे दुगुने करने का लालच देकर भिड़भाड़ वाले स्थलों में इस खेल को खेलाते थे। अकसर यह खेल देवभोग क्षेत्र में होने वाले रात्रिकालीन क्रिकेट ग्राउंड का शोभा बढ़ाने का काम करता था, जिसके लिए लोग क्रिकेट देखने कम खड़खड़िया खेलने ज्यादा संख्या में पहुंचते हैं। गरियाबंद जिले में नए कानून लागू होने के बाद खडखड़िया खेल पर यह पहली कार्यवाही है। सरकार के नए कानून के तहत इस अपराध को गैर जमानतीय किया गया है। खबर लिखे जाने तक आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।
