
गरियाबंद :- गरियाबंद ज़िले के वन परिक्षेत्र तौरेंगा रेंज से एक गज़ब का मामला सामने आया है जिसमें वनपाल प्रभारी सहायक परिक्षेत्र तौरेंगा के द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने पुत्र के नाम से शासकीय दस्तावेज़ो में फर्ज़ी कर शासकीय राशि का ग़बन किया गया है जबकि वनपाल का पुत्र गरियाबंद ज़िले में रहता ही नहीं है और उसका नाम फ़र्ज़ी तरीक़े से शासकीय दस्तावेजों में चढ़ाया गया है और उसके नाम से मज़दूरी राशि का आहरण किया जा रहा है। इस मामले को लेकर राजीव युवा मितान अध्यक्ष हिमांशु रामटेके ने उपनिर्देशक उदंती सीतानदी टाइगर रिज़र्व व गरियाबंद ज़िले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत से शिकायत की है और उनके समक्ष एक आवेदन प्रस्तुत किया है आवेदन कुछ इस प्रकार है की वन परिक्षेत्र तौरेंगा के अंतर्गत पदस्थ परमेश्वर डडसेना वनपाल द्वारा जबसे वह वन परिक्षेत्र तौरेंगा में पदस्थ हुआ हैं तब से अपने पुत्र लोकेश डडसेना के नाम से कैंपा मदद कार्य में फ़र्ज़ी प्रमाण तैयार कर राशि आहरण कर शासकीय राशि ग़बन किया जा रहा है जबकि उसका पुत्र पिथौरा में रहता है फ़र्ज़ी प्रकरण कर परमेश्वर डडसेना द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हैं अपने पुत्र के नाम से सरकारी राशि का ग़बन किया जा रहा है राजीव युवा मितान अध्यक्ष हिमांशु रामटेके ने इस फ़र्ज़ी वाडे की शिकायत गरियाबंद ज़िले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत व उप निर्देशक उदंती सीतानदी टाइगर रिज़र्व से की है और माँग किया है कि इस प्रकार के भ्रष्टाचार कर ये अधिकारी अपने पद का दुरुपयोग कर कांग्रेस सरकार की छवि को धूमिल कर रहे हैं इस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
