राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान की बेहतरीन पहल , सांकरा संकुल के जेंडर ग्राम फूलझर में किशोरी बालिकाओं के समूह का हुए गठन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान की बेहतरीन पहल

सांकरा संकुल के जेंडर ग्राम फूलझर में किशोरी बालिकाओं के समूह का हुआ गठन

परमेश्वर कुमार साहू ,17 मार्च 2021

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत छुरा ब्लाक के सुरभि संकुल संगठन सांकरा के अन्तर्गत जेंडर ग्राम फुलझर में किशोरी बालिका का समूह का गठन किया 17 मार्च को किया गया।जिसमें जय मां जतमई किशोरी बालिका समूह का गठन किया गया जिसके अध्यक्ष हर्सित्ता साहू ,सचिव ऐश्वर्या यादव ,संचालिका मोनिका यादव का चयन किया गया ।इसी तरह जय मां सितला और जय मा दुर्गा किशोरी बालिका का समूह का गठन किया गया।समूह गठन पश्चात जीएमटी कविता यादव ने समूह में किशोरी बालिका के स्वच्छता पर विशेष चर्चा कर विस्तार से जानकारी दिए।वहीं समूह में बचत प्रक्रिया को नवनिर्मित किशोरी बालिका समूह को समझाते हुए समूह निर्माण के उद्देश्यों और इनसे होने वाले फायदों के बारे में पूर्ण जानकारी दिया गया।इस मौके पर जीएमटी कविता यादव के साथ ,सक्रिय महिला, वीवो के सदस्य,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन और किशोरी बालिका बड़ी संख्या में मौजूद थीं ।