प्रधाममंत्री के नव साल का कार्यकाल गौरवपूर्ण, सरकार की उपलब्धियों को लेकर जन जन तक जाए कार्यकर्ता – लक्ष्मी वर्मा ।

गरियाबंद :- मंगलवार को भाजपा मंडल राजिम की बैठक यादव समाज धर्मशाला में संपन्न हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नव साल कार्यकाल पूरा होने पर 30 मई से 30 जून तक होने वाले महाजनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तुत चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से जिला प्रभारी लक्ष्मी वर्मा, सह प्रभारी किशोर महानंद, राजिम विधानसभा प्रभारी दीपक महस्के, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा, जिला अध्यक्ष राजेश साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष राम कुमार साहू, महासंपर्क अभियान प्रभारी अशोक राजपूत सहित प्रमुख पदाधिकारी मौजुद थे। इस अवसर पर बैठक में जिला प्रभारी  लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नव साल के कार्यकाल पूरा होने पर 30 मई से 30 जून तक महाजनसंपर्क अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होने है। नव सालो में मोदी सरकार के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास और सबकी सहभागिता से देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। पूरा विश्व भारत का लोहा मान रहा है। नव सालो में देश में किसान, गरीब, मजदूर हर वर्ग का विकास हुआ है। इसे लेकर कार्यकर्ताओ को घर घर तक जाना है। इस दौरान उन्होंने भूपेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे प्रदेश के लिए ये मुश्किल की घड़ी है। साढ़े चार साल में छत्तीसगढ़ को कांग्रेस ने अपराध का गढ़ बना दिया है।

15 साल से विकास की राह में आगे बढ़ने वाला छत्तीसगढ़ में विकास का पहिया थम गया हैं। भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकने हम सभी को आज संघर्ष करने की आवश्यकता हैं। बैठक में राजिम विधानसभा प्रभारी दीपक महस्के ने कहा कि चुनाव के मद्देनजर आगामी समय अब काफी महत्वपूर्ण है। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिम्मेदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करे। मंडल में कार्य विभाजन कर पार्टी कार्यक्रमों को योजनबद्ध तरीके से आगे बढ़ाए। इस दौरान उन्होंने सभी पदाधिकारियों से बुथ की सक्रियता में फोकस करने के सुझाव दिए। महस्के ने कहा की कांग्रेस की घोटालेबाज सरकार से जनता उफ गई है।

शराब घोटाला, चांवल घोटाला, गौठान घोटाला, पीएससी घोटाला कर गरीब जनता के पैसों को लूटने का काम कांग्रेस की भूपेश सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अब एकजुट होकर पार्टी कार्यक्रमों में जुट जाए। इस बार राजिम विधानसभा में फिर से कमल खिलाना है। बैठक में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष महेश यादव, कोषाध्यक्ष राहुल सेन, जिला मंत्री मंजू हरित, मंडल प्रभारी चिरंजीव देवगन राजिम मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजू नायक, नपा अध्यक्ष रेखा सोनकर, जिप सदस्य चंद्रशेखर साहू, रोहित साहू, सोमप्रकाश साहू, मंडल महामंत्री धर्मेंद्र ध्रुव, चंदन साहू, शरद पारकर, गोपी ध्रुव, कमलेश साहू,मकसूदन साहू गिरिराज साहू मनोज देवगन मधुनत्थानी खुशी साहू सोमनाथ पटेल, के अलावा वरिष्ठ कार्यकर्ता रामुराम साहू, किसान मोर्चा अध्यक्ष मनीष हरित सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित थे।