
सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ़ :- कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा के निर्देशन तथा मार्गदर्शन मे दिव्यांजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने और मतदाता सूची मे नाम जोड़ने के लिये लगातार खण्डस्तरीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
समाज कल्याण विभाग की प्रभारी उप संचालक अंजना बैक ने बताया कि सोमवार को खड़गवां विकासखंड मुख्यालय के सामुदायिक भवन परिसर मे दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मे शामिल होने के लिये बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित हुए। शिविर मे कुल 71 दिव्यांजनों के द्वारा दिव्यांगता प्रमाण पत्र के नवीन प्रमाण पत्र और नवीनीकरण लिए आवेदन किया गया। शिविर मे उपस्थित डॉक्टरों की टीम ने दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्रों का नवीनीकरण, यूडीआईडी प्रमाण पत्र, मतदाता परिचय पत्र बनाने के साथ नवीन दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए निर्धारित स्वास्थ्य जाँच की।

इसी तरह से मतदाता सूची मे नाम जोड़ने के लिए कुल 7 लोगों का आवेदन प्राप्त हुआ। सभी आवेदन पत्रों को आवश्यक कार्यवाही के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। शिविर के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। जिसमे 17+ के 57 दिव्यांग मतदाता शामिल हुए। हितग्राहियों ने सेल्फ़ी ज़ोन मे फोटो भी खिंचाया।शिविर मे उपसंचालक समाज कल्याण हरि सक्सेना और समाज कल्याण विभाग एमसीबी की टीम, डॉक्टर्स की टीम मौक़े पर उपस्थित थे।
