गांव गिरसुल में मनरेगा का काम शुरू होने से लोगों में खुशी,मिली राहत।

गजानंद कश्यप 

देवभोग:-ग्राम पंचायत गिरसुल में मनरेगा का काम शुरू होने से मनरेगा मजदूरों में खुशी की लहर है। उपसरपंच तोषण यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मार्च व अप्रैल के बाद गांव के लोगों को मनरेगा का काम न मिलने से जिला प्रशासन के प्रति नाराजगी थी जिन्होंने काम देने में कई महीने लगा दिए। मनरेगा मजदूरों का कहना है काम आने से हम सब बहुत खुस हैं। ऐसे में रोजगार मिलने से मजदूरों को काफी हद तक राहत मिलेगी है।

गांव के पंचायत सचिव मधु नागेश,रोजगार सहायक मनीषा मांझी,उपसरपंच तोषण यादव,मेट आदि ने कहा कि सरपंच मैना बाई द्वारा मनरेगा का कार्य शुरू करा दिया है जिससे मजदूरों को रोजगार मिल रहा है। सरपंच मैनाबाई ने कहा कि गांव के लोगों को रोजगार के लिए कहीं बाहर न जाने पड़े इसलिए मनरेगा कार्यों से उन्हें गांव में ही रोजगार दिया जा रहा है।